Breaking Reports

उप मुख्यमंत्री का भ्रमण कार्यक्रम के तहत जनपद में आगमन कल



आजमगढ़ : गुरूवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत आगमन होगा। उप मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर 12ः00 बजे पुलिस लाइन के हेलीपैड पर उतरेगा।  तत्पश्चात उप मुख्यमंत्री का 12ः10 बजे सर्किट हाउस में आगमन होगा। उसके बाद 12ः20 बजे उप मुख्यमंत्री जनपद के भाजपा संगठन/पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। तत्पश्चात 1:00 बजे उप मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के विकास के सम्बन्ध में पार्टी पदाधिकारियोें/जिला स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक करेंगे, तदोपरान्त आगामी 24 फरवरी 2019 को जनपद गोरखपुर में होने वाली किसान रैली की तैयारी बैठक करेंगे। तत्पश्चात 2:30 बजे प्रस्थान कर 2:40 बजे सर्किट हाउस आजमगढ़ में आगमन होगा। उसके बाद 3:20 बजे हेलीपैड स्थल पुलिस लाइन में आगमन होगा। तत्पश्चात उपमुख्यमंत्री 3:25 बजे राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा हेलीपैड लामार्टीनियर ग्राउण्ड लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।  

No comments