Breaking Reports

कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रधान संघ के नेतृत्व में किया प्रदर्शन



आजमगढ़ : फूलपुर तहसील क्षेत्र के जौमा गांव के ग्रामीणों ने प्रधान संघ के नेतृत्व में गुरुवार को कोटेदार के मनमानी ढंग से वितरण व जांच के बाद अनियमितता पाए जाने के बाद भी कार्रवाई न होने से तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
   प्रधान संघ के अध्यक्ष रामसिंगार यादव ने कहा कि  दोबारा जांचकर कोटे की दुकान को बर्खास्त किया जाये। ज्ञापन देने पहुंचे ग्रामीणों ने एसडीएम के कार्यालय में मौजूद नहीं होने से फोन पर वार्ता की। एसडीएम ने शुक्रवार को मिलकर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि 31 मार्च को जौमा गांव के प्रधान पांचू व ग्रामीणों ने खोरासो मोड़ पर खाद्यान्न पकड़वाया था। इस मामले में कोटेदार द्वारा अनियमितता की जांच सही पाई गई और दुकान को निलंबित कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि आपूर्ति विभाग की मिलीभगत से कोटेदार की दुकान बहाल कर दिया गया। कोटेदार के मानमाना रवैये से नाराज प्रधानों ने कोटे की दोबारा जांच कराकर दुकान को बर्खास्त करने की मांग की। इस मौके पर घनश्याम यादव, राजपति यादव, चंद्रभान यादव, शिवपूजन, बालकिशुन, हरिश्चंद्र यादव आदि थे।

No comments