Breaking Reports

पेंचक सिलाट खेल के राष्ट्रीय निर्णायक बनाये गये ज्ञानेंद्र चौहान व दिनेश चौहान, जनपद आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत



आजमगढ़ : पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि
गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर पंजाब में आयोजित आल इंडिया पेंचक सिलाट चैंपियनशिप व निर्णायक परीक्षा 2019 में उत्तर प्रदेश के 15 प्रशिक्षको ने प्रतिभाग किया था जिसमे आज़मगढ़ से
ज्ञानेंद्र चौहान व दिनेश चौहान ने प्रतिभाग किया था , वहां पर मौखिक, लिखित व प्रैक्टिकल परीक्षा पास कर राष्ट्रीय निर्णायक का प्रमाण पत्र प्राप्त किया।
पूरे उत्तर प्रदेश से 15 प्रशिक्षको ने निर्णायक परीक्षा उत्तीर्ण किया है अब उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को तकनीकी दिक्कतों का सामना नही करना पड़ेगा और उत्तर प्रदेश की टीम भी राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरायेगी।
ज्ञानेंद्र चौहान ने कहा कि आज़मगढ़ के खिलाड़ियों को भी अब तकनीकी रूप से मजबूत कर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर कड़ा मुकाबला पेश करने के लिए खिलाड़ियों को तैयार किया जाएगा।
दिनेश चौहान ने कहा कि पेंचक सिलाट बहुत की अच्छा मार्शल आर्ट्स खेल है जो भारत सरकार खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त है तथा एशियाई खेलों में भी शामिल है इसमें खिलाड़ियों को अपार संभावनाएं हैं।
इनके इस उपलब्धि पर पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष जसपाल सिंह ने बधाई संदेश भेजकर उत्साहवर्धन किया।
इनके आज़मगढ़ आगमन पर पेंचक सिलाट एसोसिएशन ऑफ आज़मगढ़ के उपाध्यक्ष नितिन गौड़ के नेतृत्व में संयुक्त सचिव राजीव प्रताप सिंह गप्पू , शिवम तिवारी, कुशल सिंह गौतम, शुभम तिवारी, शुभम पांडेय, विकास सिंह, सुनील चौहान, विनय प्रजापति, ज्ञानदीप कुमार, रामविनोद चौहान, विशांत सिंह, मनोज कुमार प्रजापति, अनुराग कुमार ने माल्यार्पण कर बधाई दिया व इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No comments