हिंदू धर्म त्याग कर स्वीकार किया बौद्ध धर्म
आजमगढ़ : विकासखण्ड तरवां क्षेत्र के रस्तीपुर ग्राम सभा के खेल मैदान प्रांगण में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर युवा सेवा समिति के तत्वावधान में बोधिसत्व गुरु रविदास जयंती समारोह एवं बहुजन सम्मेलन का आयोजन किया गया।
इस सम्मेलन से प्रेरित होकर 5 महिलाओं ने हिंदू धर्म त्याग करके बौद्ध धर्म को स्वीकार किया। संजू बौद्ध पत्नी कमलजीत, विद्यावती देवी पत्नी राम अवतार, चंद्रकला देवी पत्नी साहिल सक्सेना, रंजना बौद्ध पत्नी अमित बौद्ध आदि लोगों ने बौद्ध धर्म अपनाया। कमला प्रसाद यादव व रागिनी सिंह द्वारा महिलाओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं दीपक रानी के सौजन्य से गांव की 100 विधवा महिलाओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
-बृजभूषण रजक

No comments