लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से, 23 मई को आयेगा परिणाम
चुनाव आयोग ने 17वीं लोकसभा के लिए चुनाव की तारीखों की एलान कर दिया। देश के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा, चुनाव आयुक्त अशोक लवासा और चुनाव आयुक्त सुनील चंद्रा ने बताया कि लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे। पहला चुनाव 11 अप्रैल को होगा और आखिरी 19 मई को होगा। चुनाव का परिणाम गुरूवार 23 मई को घोषित किया जायेगा। देश में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव आयोग ने कहा है कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे
पहला चरण: 11 अप्रैल को 20 राज्यों में
दूसरा चरण: 18 अप्रैल को 13 राज्यों में
तीसरा चरण: 23 अप्रैल को 14 राज्यों में
चौथा चरण: 29 अप्रैल को 9 राज्यों में
पांचवा चरण: 6 मई को 7 राज्यों में
छठा चरण: 12 मई को 7 राज्यों में एवं
सातवां चरण: 19 मई को 8 राज्यों में सम्पन्न होगा।

No comments