जिला कारागार के कैदियों को कराया योग
आजमगढ़ : पतंजलि योग पीठ के सदस्य व योग प्रशिक्षक देवविजय की तरफ से जिला कारागार में बंद कैदियों को योगाभ्यास कराया गया। पवन मुक्तासन, सूर्य नमस्कार, कपालभाति कराया गया।
प्रशिक्षक ने कहा कि इस योग के जरिए न सिर्फ बीमारियों का निदान किया जाता है, बल्कि इसे अपनाकर कई शारीरिक और मानसिक तकलीफों को भी दूर किया जा सकता है। योग प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाकर जीवन में नव-ऊर्जा का संचार करता है। योग को शुरुआत में कपालभांति करने के अनेक फायदे हैं। इससे मोटापा, सांस की बीमारी, बालों की समस्याओं में फायदा होता है। अगर आप अस्पताल और दवाइयों से छुटकारा चाहते हैं तो यह योग सभी को करना चाहिए। वहीं अनुलोम-विलोम करने से गंभीर बीमारियों से छुटकारा मिलता है। कारागार अधीक्षक अनिल कुमार गौतम ने आभार प्रकट किया। जेलर हरीश कुमार, डिप्टी जेलर सुधाकर राव गौतम, भोलानाथ आंबेडकर व दिनेश कुमार मिश्र सहित आदि उपस्थित थे।


No comments