Breaking Reports

स्वच्छ सर्वेक्षण में जनपद को शहरों में 157 वां व नपा में 17 वां स्थान



आजमगढ़ : जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया है कि संपूर्ण भारत वर्ष के नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छ सर्वेक्षण-2019 का परिणाम घोषित किया गया है। इसमें नगर पालिका परिषद आजमगढ़ को देश के 4,237 शहरों में 157 वां स्थान प्राप्त हुआ है। इसी प्रकार प्रदेश में नगर पालिका परिषदों में 17 वां स्थान प्राप्त हुआ है। डीएम ने बताया कि प्रदेश स्तर पर जनपद की नगर पंचायत कटघर लालगंज को 13वां, नगर पंचायत बिलरियागंज को 21वां, नगर पालिका परिषद मुबारकपुर को 26वां, नगर पंचायत महराजगंज को 31वां एवं नगर पंचायत अजमतगढ़ को 36वां स्थान प्राप्त हुआ है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के कर्मचारियों व अधिकारियों की तारीफ की। उन्होंने रैकिग में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए अभियान के रूप में कार्य किए जाने का आह्वान किया।

No comments