अलग-अलग थानों से अवैध शराब के साथ 17 गिरफ्तार
आजमगढ़ : जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब की धरपकड़ को लेकर छापेमारी हुई। अभियान के दौरान 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 272 शीशी अवैध शराब व 130 लीटर कच्ची शराब बरामद किया गया।
निजामाबाद थाने की पुलिस ने मानिकचंदपुर निवासी विनोद कुमार गोंड को दस शीशी शराब के साथ क्षेत्र के बड़ा गांव से पकड़ा।
दीदारगंज थाने की पुलिस ने औरंगाबाद निवासी बृजराज सिंह को 75 शीशी शराब के साथ भादो गांव से गिरफ्तार किया।
जौनपुर जिले के खेतासराय के हदाहा निवासी संदीप को 22 लीटर शराब के साथ पल्थी बाजार व सरायमीर थाना क्षेत्र रंगडीह गांव निवासी रोहित को 41 लीटर शराब के साथ पुष्पनगर बाजार से दबोचा गया।
तरवां पुलिस ने ऐराकला गांव निवासी अवधू गोंड को 10 लीटर शराब के साथ जद्दूपुर मोड़ से गिरफ्तार किया।
मुबारकपुर पुलिस ने इस्लामपुर निवासी गुलाम मुस्तफा को 30 लीटर शराब के साथ चिउटही से गिरफ्तार किया।
रौनापार थाने की पुलिस ने बहावन गांव निवासी विद्यावती को 30 शीशी शराब के साथ उसके घर से तथा जनार्दन को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ पलिया के पास से गिरफ्तार किया।
सरायमीर थाने की पुलिस ने पवई लाडपुर निवासी छोटेलाल को 20 लीटर शराब के साथ रेलवे क्रासिग तथा पूनापोखर निवासी पप्पू को 20 लीटर शराब के साथ बिनापारा से पकड़ा।
जहानागंज थाने की पुलिस ने कंधरापुर थाना क्षेत्र के दुबहरन बुजुर्ग निवासी पिटू गोंड को 10 लीटर शराब के साथ बसगित नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।
बिलरियागंज थाने की पुलिस ने बाबारायपुर निवास जुगनी को 45 शीशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।
अतरौलिया थाने की पुलिस ने अतरौलिया निवासी अंगद को 10 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया।
तहबरपुर पुलिस ने टीकापुर निवासी धर्मेंद्र को 20 लीटर शराब के साथ अवनी नहर पुलिया के पास से पकड़ा।
पवई पुलिस ने 20 शीशी शराब के साथ जितेंद्र यादव को गिरफ्तार किया।
देवगांव पुलिस ने 25 शीशी शराब के साथ ठकठौवा निवासी तिलकराज को गिरफ्तार किया।
मेहनाजपुर पुलिस ने रविद्र राजभर को 14 शीशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

No comments