ओलेमा कौंसिल के सैकड़ों सदस्यों ने भाजपा का थामा दामन
आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। इस दौरान उलेमा कौंसिल के बाबू साबिर खान, डा. आसिफ फहीम जहीन खान, मोहम्मद अनस, शेख सैफ, युसुफ खान, साहिल खान, रुस्तम बाबा, मोहम्मद दानिश, फ़ैज़, शानू, शिब्ली कालेज के छात्रसंघ मंत्री मोहम्मद अहमद समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा। जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछले पांच साल में सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ गरीबों के उत्थान के लिए कार्य किया है। इतना ही नहीं देश का गौरव दुनिया में बढ़ा है। हर जाति, हर वर्ग, हर धर्म के लोग बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़कर देश को और ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए राष्ट्रीयता की भावना से देश के लिए कार्य कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भारी जनसमर्थन से जिले की दोनों लोकसभा सीटें जीतकर एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर कृष्ण पाल, रामपाल सिंह, हरीश तिवारी, जेएल राजभर व आनंद गुप्ता सहित आदि उपस्थित थे।


No comments