Breaking Reports

लगभग 30 लाख की सुपारी लदी ट्रक बरामद



आजमगढ़ : देवगांव कोतवाली क्षेत्र के पुलिस चौकी प्रभारी लालगंज अनिरुद्ध सिंह अपनी टीम के साथ गुरुवार की दोपहर आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत चेकिंग कर रहे थे। इस बीच वाराणसी जनपद के चोलापुर एसआई ने सूचना दी कि वाराणसी से आजमगढ़ की तरफ एक ट्रक जा रही है। इस पर चौकी प्रभारी सड़क पर ड्रम आदि लगाकर सघन चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग की जानकारी होते ही कुछ दूर पहले ही ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सड़क के किनारे खड़े ट्रक का पुलिस ने चेकिंग किया तो ट्रक में 135 बोरी सुपारी मिली। इसकी कीमत लगभग 17 लाख रुपये बताई जा रही है। ट्रक सहित सुपारी को बरामद कर पुलिस चौकी लालगंज ले जाया गया। बरामद करने वालों में पुलिस चौकी प्रभारी के अलावा एसआई शिवशंकर यादव, कांस्टेबल ज्योतिष यादव, कांस्टेबिल दशम्भू मद्धेशिया शामिल थे।

No comments