Breaking Reports

मनबढ़ों ने एक युवक की पिटाई कर युवती को कमरें में किया बंद



आजमगढ़ : फरिहां रेलवे स्टेशन पर कुछ मनबढ़ों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर उसके साथ बातचीत कर रही युवती को जबरन उठा ले गए। मामला पुलिस तक पहुंचा तो घंटों की मशक्कत के बाद युवती को मनबढ़ों के कब्जे से मुक्त कराया गया।
  मिली जानकारी के अनुसार निजामाबाद थाना क्षेत्र का रहने वाला एक युवक गुरुवार को फरिहां स्टेशन पर गंभीरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती के साथ बैठ कर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान फरिहां गांव के कुछ मनबढ़ युवक वहां पहुंचे और युवती से बात कर रहे युवक की पिटाई शुरू कर दी। युवक की पिटाई के बाद वे युवती को जबरन गांव में उठा ले गये और एक कमरे में कैद कर दिया। युवक ने जब शोर मचाया तो आसपास के लोग भी जुट गए। सूचना पुलिस को दी गई। मामला दो समुदायों का होने के चलते निजामाबाद थाना पुलिस सक्रिय हो गई। कुछ ही देर में गांव में काफी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गयी। इसके बाद युवती की खोज शुरू हुई। घंटों मशक्कत के बाद युवती को एक कमरे से बरामद किया गया। पुलिस ने इस दौरान दो युवकों को हिरासत में लिया है। युवक और युवती प्रेमी प्रेमिका बताये जा रहे हैं।

No comments