जौनपुर 50 लाख की लूट का पर्दाफाश आजमगढ़ में, पांच बदमाश गिरफ्तार
आजमगढ़ : सिधारी थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने गुरूवार की शाम बैठोली बाइपास से पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों की तलाशी ली तो उनके पास से एक लाख रूपये नगद, एक किलो सोना और ग्यारह किलो चांदी के आभूषण बरामद हुए। इन आभूषणों को पांचों आरोपी बेचने जा रहे थे।
पुलिस ने आभूषणों की कीमत 35 लाख बताया है। जिसमें 30 लाख का सोना, 5 लाख की चांदी है। पकड़े गये बदमाशों के पास से 03 अदद तमंचा 315 बोर, 10 कारतूस जिन्दा, 2 खोखा कारतूस, एक अदद पिस्टल32 बोर लगभग 01 किलोग्राम स्वर्ण आभूषण (980 ग्राम सोना), चांदी के जेवरात लगभग 11 किलोग्राम , एक अदद मोटरसाइकिल, 1 लाख 49 हजार रुपये नकद व एक अदद स्कार्पियों बरामद किया गया।
डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि इन बदमाशों में से चार पर 25-25 हजार का इनाम घोषित है।
गिरफ्तार किये गए बदमाश दीपक तिवारी निवासी गांव चैबाहर थाना खुटहन जिला जौनपुर, दिग्विजय सिंह निवासी गांव गोविंदपुर थाना आसपुर जिला प्रतापगढ़, सारंगधर सिंह निवासी गांव गोठांव थाना बरदह जिला आजमगढ़, अजय यादव निवासी गांव पश्चिमपुरा कंधरापुर जिला आजमगढ़ और प्रमोद यादव निवासी गांव हजारेमल थाना बरदह जिला आजमगढ़ का शामिल है।
जौनपुर जिले के खुटहन के गायत्री नगर डिहिया बाजार में नकाबपोश बदमाशों ने 13 मार्च को दोपहर तीन बजे सराफा कारोबारी श्याम कुमार अग्रहरि की दुकान पर धावा बोलकर गहने और नगदी लूट ले गए। बदमाश सराफ की हत्या करने आए थे लेकिन बाजार वालों ने पथराव कर दिया तो अंधाधुंध फायरिंग करते हुए बदमाश भाग निकले। लूट 50 लाख रुपये से अधिक की बताई गई थी। सीसी फुटेज से एक व्यक्ति को चिह्नित किया गया था, जिसका नाम राहुल बताया गया था। फिलहाल राहुल का कोई पता नहीं है।


No comments