Breaking Reports

आज़मगढ़ के सूरज लखनऊ विश्वविद्यालय की तरफ से अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय चैंपियनशिप अमृतसर में करेंगे प्रतिभाग



आजमगढ़ : गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर, पंजाब में दिनांक 19 मार्च से 22 मार्च तक आयोजित होने वाली अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में आज़मगढ़ के रहने वाले लखनऊ विश्वविद्यालय में लोक प्रशासन विषय से परास्नातक चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र सूरज प्रकाश श्रीवास्तव पुत्र सतीश चंद श्रीवास्तव निवासी कृष्णा नगर कॉलोनी जमालपुर बाजबहादुर आज़मगढ़ का चयन ट्रायल के उपरांत लखनऊ विश्वविद्यालय एथलीट एसोसिएशन के द्वारा किया गया है जो की 85- 90 किलो भारवर्ग में विश्वविद्यालय की तरफ से प्रतिभाग करेंगे।
इससे पूर्व में भी सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने नेशनल पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में स्वर्ण व कांस्य पदक व इंटरनेशनल यूएफआई पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर आज़मगढ़ का नाम रोशन कर चुके हैं।


सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय से 21 खिलाड़ी विभिन्न भार वर्गों में अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय पेंचक सिलाट(मार्शल आर्ट्स) चैंपियनशिप-2019 में प्रतिभाग करेंगे जिसमें मुझे इंडोर व बीच दो इवेंट में विश्वविद्यालय की तरफ से प्रतिभाग करने के लिए चयन हुआ है। 
इनके इस चयन पर पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष जसपाल सिंह, आज़मगढ़ पेंचक सिलाट एसोसिएशन के अध्यक्ष सहजानन्द राय, उपाध्यक्ष पारितोष राय, नितिन गौड़, संदीप सिंह सोनू, विद्याधर श्रीवास्तव संयुक्त सचिव राजीव प्रताप सिंह गप्पू, दिनेश चौहान, विकास सिंह, ज्ञानेंद्र चौहान, शुभम तिवारी, शुभम पाण्डेय, शिवम तिवारी, कुशल सिंह गौतम, रजनीश श्रीवास्तव, राघवेंद्र प्रताप सिंह बंटी, सुनील चौहान, रामविनोद चौहान, ज्ञानदीप कुमार ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह आज़मगढ़ के लिए बहुत ही गर्व का विषय है तथा सभी ने उनके जीत के लिए अग्रिम शुभकामनाएं भेजीं है।

No comments