Breaking Reports

सीएमओ के नेतृत्व में निकाली गई पल्स पोलियो जागरूकता रैली



आजमगढ़ : शासन के निर्देश पर दस मार्च से शुरू हो रहे पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को महिला अस्पताल से सीएमओ कार्यालय तक जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ सीएमओ एके मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली सीएमओ के नेतृत्व में जिला महिला अस्पताल से शुरू होकर चौक, पुरानी कोतवाली, तकिया होते हुए पहाड़पुर तिराहा, पॉलीटेक्निक होते हुए सीएमओ कार्यालय में समाप्त हुई। इस रैली में मिशन अस्पताल, श्री दुर्गा जी र्निसंग स्कूल सेहदा एवं मां कौशल्या नर्सिंग स्कूल की छात्राएं शामिल थीं। इस दौरान सीएमओ डा. एके मिश्रा ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान अपने लक्ष्य में शत-प्रतिशत सफल है। लेकिन अभी भी डर बना हुआ है क्योंकि बगल के देशों में इसके खतरनाक वायरस अभी जिदा हैं। इसलिए सरकार इस गंभीर बीमारी के प्रति सजग व सतर्क है। 
 इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. संजय कुमार, डा. विनय यादव, डा. एके सिंह, मनीष तिवारी, डब्ल्यूएचओं डा. गणेश नायर, यूनिसेफ के प्रवेश मिश्रा उपस्थित थे।

No comments