Breaking Reports

दुर्घटना में घायल युवक की ईलाज के दौरान मौत



आजमगढ़ : सरायमीर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
   सरायमीर थाना क्षेत्र के बखरा गांव निवासी 25 वर्षीय मनोज विश्वकर्मा उर्फ मुन्ना पुत्र माखन लाल विश्वकर्मा शुक्रवार की देर शाम को लगभग सात बजे घर से बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए पेट्रोल पंप पर जा रहा था। वह छित्तेपुर बाजार के कुरियावां के समीप पहुंचा था। उसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कर दिए जाने पर रात को ही परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत युवक अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। उसकी चार बहनें हैं। मौत की खबर जब परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी रूबी व मां रो-रोकर बुरा हाल है।


No comments