Breaking Reports

जिला कारागार में कैदियों के दो गुटों में जबरदस्त मारपीट, हालात बेकाबू



आजमगढ़ : जिला कारागार में कैदियों के दो गुटों में मारपीट का मामला सामने आया है। शनिवार को इसकी जानकारी होने पर एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसपीसिटी कमलेश बहादुर कई थानों की फोर्स लेकर पहुंचे और सर्च आपरेशन कर एक दर्जन से अधिक मोबाइलें बरामद किया। साथ ही गोलबंद बंदियों के खिलाफ केस दर्ज कराने का निर्देश दिया। शाम करीब सवा पांच बजे सभी अधिकारी चले गए। उनके जाते ही बंदी आपस में भिड़ गए।



   अहरौला थाना क्षेत्र के गहजी गांव का निवासी विनय पांडेय व  सरायमीर कस्बे निवासी अतहर जिला कारागार में बैरक नंबर पांच में बंद हैं। शुक्रवार की शाम इन दोनों के बीच बिस्तर बिछाने को लेकर मारपीट हुई थी। मामला दो वर्ग विशेष का होने की वजह से जेल में तनाव उत्पन्न हो गया।
 इस दौरान पता चला कि अतहर के समर्थन में आमिर, अकबर, उमर, अकरम, आफताब और अंगद इकट्ठा हो गए। शनिवार को इसकी जानकारी होने पर अधिकारी भारी संख्या में पुलिस फोर्स लेकर जेल में गए और सर्च आपरेशन कर एक दर्जन से अधिक मोबाइलें बरामद किया। एडीएम प्रशासन ने अतहर सहित उसके दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कराने का निर्देश जेल प्रशासन को दिया।
  शाम करीब 5.15 बजे अधिकारी जेल से बाहर चले गए। उनके जाते ही बंदी आपस में फिर से भीड़ गए। जेल के भीतर बंदियों में मारपीट होने की सूचना पर तत्काल क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम पहुंची और दहशत फैलाने के लिए जेल परिसर में ताबड़तोड़ दो राउंड फायरिंग की। गोली चलने से बंदी और भड़क गए और कई बंदी रक्षकों को बंधक बना लिया। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को कई राउंड आंसू गैस के गोले छोडऩे के साथ-साथ फायरिंग करनी पड़ी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में नहीं है।  मौके पर डीएम, एसपी, एसपीसिटी, एसपी ग्रामीण सहित भारी संख्या में पुलिस, पीएसी, क्यूआरटी टीम आदि जेल के भीतर हालात को नियंत्रण में करने में लगे हुए थे। 

No comments