डीएम ने प्राथमिक विद्यालय में कम्प्यूटर कक्ष का उद्घाटन किया, मतदान के लिए दिलाया संकल्प
आजमगढ़ : प्राथमिक विद्यालय सरायमीर द्वितीय अंग्रेजी माध्यम के प्रांगण में गुरूवार को मतदाता जागरूकता और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन किया और कहा कि विद्यालय की धरा सुन्दर और व्यवस्थित हो तो कल इस विद्यालय से निकलने वाले नौनिहाल भी निश्चय ही देश के लिए सुखद होगे। बता दें कि सरायमीर प्राथमिक विद्यालय द्वितीय का कलेवर इन दिनों पूरे जनपद में मिशाल बना हुआ है। प्रधानाध्यापक अभिमन्यु यादव ने जनसहयोग से विद्यालय को हाईटेक बनाया जो जिले के लिए नजीर बना हुआ है।
गुरूवार को कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शिवांकात द्विवेदी ने मतदाताओं को जागरूक करते हुए कहा की मतदान जरूर करें। विद्यालय के कमरों और व्यवस्था को देख आह्लादित डीएम ने कहा की निश्चय ही यह जिले का पहला विद्यालय है जो संसाधन से परिपूर्ण है। कहा की प्राथमिक विद्यालय प्रथम पाठशाला होती है जैसी नीव होगी आगे वैसे ही बढ़ने में सहूलियत मिलेगी। आने वाले कल के लिए यही मासूम भविष्य है।
बेसिक शिक्षाधिकारी देवेन्द्र पाण्डेय ने शिक्षा के प्रति प्रकाश डाला। इस दौरान डीएम ने विद्यालय को सहयोग करने वाले लोगो को जहा सम्मानित किया वही शिक्षक अभिमन्यु यादव के प्रयास की प्रशंसा की। अध्यक्षता सूर्यनाथ संचालन संजय ने किया। इस मौके पर अनिता साइलेंस, शैलेश प्रजापति, सुरेन्द्र यादव, प्रतिमा राय, मोनू, प्रभावती आदि लोग थे।




No comments