बसपा ने लालगंज लोकसभा सीट से इन्हें प्रत्याशी घोषित किया
आजमगढ़ : जनपद के लालगंज संसदीय क्षेत्र के लालगंज में आज सपा-बसपा की संयुक्त बैठक हुई। बसपा के मंडल प्रभारी घनश्याम खरवार ने लालगंज संसदीय सीट से संगीता आजाद को बसपा का प्रत्याशी घोषित किया।
संगीता आजाद लालगंज के बसपा विधायक अरिमर्दन आजाद की पत्नी और बसपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य गांधी आजाद की पुत्र वधू हैं। संगीता अब लालगंज से सपा- बसपा की संयुक्त प्रत्याशी होंगी। तमाम कयासों के बीच दो दिन पहले इस चर्चा ने जोर पकड़ लिया कि लालगंज (सुरक्षित) सीट से संगीता आजाद बसपा की प्रत्याशी होंगी। गठबंधन के बाद जिले की दो संसदीय सीटों में आजमगढ़ सदर सीट समाजवादी पार्टी और लालगंज (सुरक्षित) सीट बसपा के खाते में गई है। लालगंज से नीलम सोनकर भाजपा से सांसद हैं। कांग्रेस ने युवा चेहरे पंकज मोहन सोनकर के नाम की घोषणा कर दी। कुछ दिन बाद ही शिवपाल सिंह यादव ने अपनी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) से सपा के पुराने नेता और कई बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके सरायमीर निवासी हेमराज पासवान को प्रत्याशी घोषित कर दिया।
लालगंज लोकसभा के बसपा प्रभारी व पूर्व मंत्री घूरा राम को हटाए जाने के बाद नए प्रत्याशी के नाम पर अटकलें लगाई जाने लगीं। बसपा नेतृत्व ने प्रत्याशी के नाम की घोषणा तो नहीं की है, लेकिन दो बार बसपा के राज्यसभा सांसद रहे चुके स्व. गांधी आजाद की पुत्रवधू संगीता आजाद के नाम पर चर्चा तेज हो गई है। संगीता आजाद के पति लालगंज (सुरक्षित) विधानसभा सीट से बसपा के विधायक हैं। विधायक अरिमर्दन आजाद की चाची मीरा आजाद जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं।




No comments