Breaking Reports

बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट



आजमगढ़ : मुबारकपुर थाना क्षेत्र बच्चों के मामूली विवाद को लेकर शनिवार की देर शाम साढ़े सात बजे दो पक्ष आमने-सामने आ गए।
    मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ढकवा गांव में तीन दिन पहले बच्चों को विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। इस दौरान मामला शांत हो गया था, लेकिन शनिवार को इसी विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक को मारपीट दिया। इसकी जानकारी जब दूसरे पक्ष को लोगों को हुई तो वे आक्रोशित हो गए। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। मामला दो वर्गो का होने की वजह से सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सदर, सिधारी, जहानागंज व मुबारकपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले को संभाल लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद देर रात दोनों पक्ष थाने पर पहुंचा।

No comments