Breaking Reports

पुलिस ने एक माह बाद दर्ज किया गैंगरेप का मुकदमा




आजमगढ़ : बिलरियागंज थाना क्षेत्र में एक माह पूर्व रात में शौच के लिए गई एक किशोरी गैंगरेप की शिकार हो गई। रेप के बाद दरिंदों ने उसे बेहोशी हालत में बगीचे में फेंक दिया था।  पीड़िता अपनी मां के साथ एसपी कार्यालय पहुंची। एसपी के आदेश पर पुलिस ने देर रात लगभग साढ़े आठ बजे मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।
    बिलरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीया किशोरी को 23 फरवरी की रात शौच करने के लिए खेत में गई थी। देर रात तक किशोरी के घर न लौटने पर उसकी मां उसे खोजते हुए गांव के सीवान में पहुंची, जहां एक बगीचे में किशोरी बेहोशी हालत में मिली। ग्रामीणों ने उसे उठा कर अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर उसने मां से आप-बीती बतायी। इसे लेकर गांव के कुछ दबंग पीड़िता और उसकी मां को पुलिस तक मामला जाने पर धमकी देना शुरू कर दिए। पीड़िता के पिता का निधन हो चुका है। धमकी मिलने पर भयभीत पीड़िता को लेकर बस्ती के लोगों ने बैठक की। बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि आज किशोरी के साथ गैंगरेप कर दरिंदे बच गए, तो कल किसी और के साथ ही इस तरह की घिनौनी हरकत कर सकते हैं। इस पर ग्रामीणों के सहयोग पर शनिवार को पीड़िता और उसकी मां पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर बिलरियागंज थाने की पुलिस ने देर शाम को पीड़िता की तहरीर पर तीन के खिलाफ नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ बलात्कार के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पीड़िता का बयान लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है।


No comments