एफएसडीए ने नमकीन व खोवा को कराया नष्ट
आजमगढ़ : मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने लिए मंगलवार को भी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने अभियान चलाया। इस दौरान नौ प्रतिष्ठानों से कुल 11 नमूने लिए गए जिसे सील कर जांच के लिए राजकीय जनविश्लेषक प्रयोगशाला भेज दिया। टीम ने लगभग 20,640 रुपये का खोवा (140 किलो, कीमत-3080 रुपये), नमकीन (एक क्विटल, कीमत-7000 रुपये) और 10,560 रुपये की 12 बोरी नमकीन सीज कर दी गई। इस कार्रवाई से अन्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
एफएसडीए के अभिहित अधिकारी डा. दीनानाथ यादव के निर्देशन और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके राय के नेतृत्व में टीम ने विशाल मिष्ठान भंडार, कप्तानगंज से खोवा, प्रमोद पुत्र मधुबन, देऊरपुर से खोवा, राहुल, देऊपुर से बर्फी, शिवपूजन पुत्र पारसनाथ अतरौलिया से खोवा, दिनेश कुमार पुत्र हरिलाल, अहरौला से कचरी, बरनवाल भंडार, अहरौला से रिफाइंड सोयाबीन, स्वाद फास्ट फूड सरायमीर से खोवा व छेना मिठाई, उत्तम नमकीन भंडार एवं अवध नमकीन झकहां, फूलपुर से नमकीन के नमूने लिए गए। इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर सी यादव, प्रेमचंद, आर बी चौहान, ओेंकारनाथ यादव व आरके शुक्ला शामिल थे।

No comments