प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले पांच साल में भारत माता का मस्तक दुनिया में ऊंचा हुआ है और आगे भी ऊंचा रहेगा
आजमगढ़ : मंगलवार को जिला कार्यालय पर जिले में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रिय पदाधिकारी, जिला पदाधिकारियों लोकसभा संयोजक, लोकसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक, विधानसभा प्रभारी, चुनाव लड़ें प्रत्याशी, मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री व जनपद प्रभारी त्रयंबक त्रिपाठी मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि हमने पार्टी द्वारा निर्धारित सभी कार्यक्रमों को अपने उर्जावान कार्यकर्त्ताओं के दम पर सफ़लता पूर्वक पूरा किया है। हमारे बूथों पर 21 कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम बनाने का काम किया है। आगामी लोकसभा चुनाव में हम जनपद की दोनों लोकसभा सीटें जिताकर मोदी जी को दुबारा प्रधानमंत्री बनने का अपना संकल्प पूरा करेंगे।
मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री व जनपद प्रभारी त्रयंबक त्रिपाठी ने कहा कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व लोकसभा चुनाव 2019 शुरू हो चुका है। भाजपा द्वारा आगामी 11 मार्च से 31 मार्च के बीच सभी मोर्चों का सम्मेलन लोकसभा स्तर पर अलग-अलग विधानसभा में होना है। सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता अपनी पूरी क्षमता का प्रयोग कर सम्मेलनों को सफल बनाने का कार्य करें। भाजपा के उत्थान और विकास के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को हर वर्ष समर्पण दिवस के रूप में मनाने की परंपरा है। पार्टी के सभी पदाधिकारी सांसद, विधायक, कार्यकर्ता अपनी स्वेच्छा से यथाशक्ति समर्पण का कार्यक्रम करतें हैं। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपने एक माह का पारिश्रमिक पार्टी को समर्पित किया है। जनपद के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भी मंगलवार को यथाशक्ति अपना समर्पण किया। भाजपा के कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से अपना तन मन धन लगाकर पार्टी की सेवा करते हैं। कार्यकर्ताओ के पार्टी के प्रति समर्पण भाव के कारण ही भाजपा अन्य दलों से भिन्न है। भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता अपने कार्यों के दम पर पार्टी के बड़े से बड़े पद तक पहुंच सकता है। लेकिन अन्य दलों में ऐसा सम्भव नहीं है। पिछले पांच साल में भारत माता का मस्तक दुनिया में ऊंचा हुआ है। आगे भी ऊंचा रहे इसकेे लिए हमें और मेहनत से काम करना है और मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है।
बैठक में जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह के नेतृत्व में डा.आर. बी.त्रिपाठी और अरुण कुमार सिंह पूर्व डी.ए.वी.अध्यक्ष ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। संचालन जिला महामंत्री हरीश तिवारी ने किया।
इस अवसर पर डा. श्याम नारायण सिंह, विनोद राजभर, जनार्दन सिंह गौतम, दुर्ग विजय यादव, श्री कृष्ण पाल, प्रेम प्रकाश राय, प्रेम नारायण पाण्डेय, श्री कृष्ण तिवारी,सज्जन मणी त्रिपाठी, रामपाल सिंह, विनोद उपाध्याय, हरीश तिवारी, ऋषिकांत राय, जगत नारायण गौड़ लक्ष्मण मौर्या, हनुमंत सिंह, लक्ष्मण मौर्या, सचिदानंद सिंह, सतेन्द्र राय, हरिवंश मिश्रा, डा अखिलेश चन्द्र, दिवाकर सिंह, विवेक सिंह सोनू, अभिषेक जायसवाल, विनय प्रकाश गुप्त, राकेश सिंह, हरेंद्र सिंह, सुक्खू राम भारती, विभा बर्नवाल, ठाकुर प्रसाद, आनन्द गुप्ता, विवेक निषाद सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments