Breaking Reports

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत



आजमगढ़ : पवई थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम को बाइक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मौत की खबर जब परिजनों को मिली तो उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
   सरायपुर गांव निवासी 35 वर्षीय दिनेश उर्फ नक्कू यादव पुत्र विक्रमाजीत यादव सोमवार की शाम को किसी कार्य से सरायपुर बाजार आया था। वह देर शाम को बाजार से पैदल घर जा रहा था। वह कलान चौराहा के समीप पहुंचा था कि उसी दौरान बाइक की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में परिजन उसे शाहगंज स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। रात लगभग दस बजे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। शव लेकर परिजन घर चले आए। मृत युवक के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृत युवक के भाई कमलेश यादव ने इस संबंध में अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ पवई थाना में मुकदमा दर्ज कराया है।

No comments