पटाखे की दुकान में लगी भीषण आग, दर्जनों घायल
आजमगढ़ : शहर कोतवाली क्षेत्र के मुकेरीगंज में रविवार शाम लगभग 4 बजे पटाखे के दुकान में आग लग गई। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग झुलस गए है। मौके पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौजूद है और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
शहर के मुकेरीगंज में एक व्यक्ति आवासीय मकान के अगले हिस्से में पटाखे की दुकान है। और ऊपरी मंजिल पर परिवार रहता है। रविवार को मकान के बाहर वेल्डिंग कर लोहे की सीढ़ी बनाई जा रही थी। इस दौरान चिंगारी से पटाखे की दुकान में आग पकड़ ली जिसने विकराल रूप धारण कर लिया। पल भर में पटाखों में विस्फोट शुरू हुआ अौर भीषण आग लग गई। पटाखे के विस्फोट से आस-पास के लोग दहल गए। लोगों ने गंभीर रूप से झुलसे लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। लगभग 10 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे अग्निशमन के जवानों ने किसी तरह आग पर काबू किया। जिले के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य में लगे रहे।

No comments