जाली नोट छापने के धंधे का भंडाफोड़, आरोपी फरार
आजमगढ़ : जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने जाली नोट छापने के धंधे का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से प्रिंट किए गए दो-दो सौ के 21 जाली नोट के साथ ही प्रिंटर भी बरामद किया।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अंसार के नव निर्मित मकान में जाली नोट छापने का धंध चल रहा है। सूचना मिलने पर जीयनपुर कोतवाली के सब इंस्पेक्टर उमेश कुमार के नेतृत्व में रविवार की दोपहर को अंसार के नव निर्मित मकान में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने मकान के अंदर से दो-दो सौ के 21 जाली नोट के साथ ही नोट छापने के लिए रखा कलर प्रिंटर भी बरामद किया। पुलिस के छापेमारी से पूर्व ही आरोपित पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।
जीयनपुर के प्रभारी कोतवाल ने बताया कि जाली नोट के धंधे में तीन लोग शामिल हैं। तीनों फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


No comments