Breaking Reports

दुर्घटना में घायल छात्रा की मौत



आजमगढ़ : कंधरापुर थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम को अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से टेंपो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में टेंपो में सवार एक बालिका की की इलाज के दौरान मौत हो गयी और उसकी मां व भाई घायल हो गए।
कंधरापुर थाना क्षेत्र के देवखरी गांव निवासी 40 वर्षीय नीता सिंह पत्नी पवन सिंह कप्तानगंज क्षेत्र के मंदुरी स्थित प्राथमिक विद्यालय में अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। वे शनिवार की देर शाम को स्कूल से टेंपो पर सवार होकर अपनी पुत्री 11 वर्षीय अनुष्का सिंह व पुत्र 5 वर्षीय हरिकेश सिंह के साथ घर वापस आ रही थी। गांव के समीप पहुंची थी। उसी दौरान ट्रक ने टेंपो में धक्का मार दिया। इस दुर्घटना में टेंपो सवार तीनों घायल हो गए। घायलावस्था में परिवार के लोगों ने तीनों को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान रात में अनुष्का की मौत हो गई। मृत बालिका कक्षा पांच की छात्रा थी।


No comments