Breaking Reports

'पढ़े भारत बढ़े भारत' योजना के तहत तीन दिवसीय पुस्तकालय प्रशिक्षण



गाजीपुर : जखनियां ब्लॉक के बीआरसी में 'पढ़े भारत बढ़े भारत' योजनान्तर्गत तीन दिवसीय पुस्तकालय प्रशिक्षण एवं प्रिंट समृद्ध वातावरण के स्थापना हेतु ब्लॉक स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी  सुनील सिंह द्वारा मां सरस्वती की पुष्प अर्पित करके किया गया।


   खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि शिक्षा समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए जरूरी है और पुस्तकालय प्रबंधन द्वारा शिक्षक विद्यालय की कायाकल्प करने में सक्षम होंगे। संदर्भदाता प्रशिक्षक के रूप में हरिओम यादव ने बताया कि पुस्तकालय प्रबंधन द्वारा छात्रों में  स्वअध्ययन की कला विकसित होगी तथा प्रिंट समृद्धि वातावरण हेतु विद्यालय की दिवालो वृहद रूप से शिक्षण अधिगम सामग्रियों का निर्माण शिक्षक द्वारा कराएं जाएंगे जिससे बच्चो के रोचक तरीके सिखने के अवसर मिल सकेगें।
इस प्रशिक्षण में गतिविधियों द्वारा आरम्भिक गणित शिक्षण, भाषा शिक्षण का प्रशिक्षण कराया जिससे शिक्षक काफी प्रबन्धन के गुण सीखे। प्रशिक्षण के उपरांत अध्यापकों द्वारा फीडबैक एवं एक संकल्प पत्र भराया गया।
 अन्य सन्दर्भदाता प्रशिक्षक के रूप में इंदुशेखर मौर्य, सुबोध कुमार यादव एवम मयंक तिवारी रहे। बच्चों को अधिक से अधिक पुस्तकालय के प्रयोग कराने एवं उनके विद्यालय को प्रिंट समृद्ध वातावरण की स्थापना हेतु शिक्षको से संकल्प पत्र भरवाया। कार्यक्रम में योगेंद्र यादव द्वारा बाल नामांकन एमडीएम, शिक्षक तथा पुस्तकालय प्रबंधन से संबंधित कविता सुनकर सभी को हर्षित किया।
इस अवसर पर ब्लॉक सह समन्यवक रामकुंवर यादव,  रामविलाश कुशवाहा, प्रमोद कुमार, आकांक्षा सिंह, किरण, अमृता सिह, बबिता यादव, रामकुँवर यादव, संजय यादव कैलाश यादव समेत सैकड़ो शिक्षक ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। ब्लॉक समन्यवक परमानंद चौहान इस प्रशिक्षण का व्यवस्था को संपन्न कराया।

रिपोर्ट - बृजभूषण रजक

No comments