कांग्रेस ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की, आजमगढ़ की लालगंज सीट से इनको मिला टिकट
आजमगढ़ : लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। जिसमें उत्तर प्रदेश की 16 लोकसभा सीटों लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है।
![]() |
| पंकज मोहन सोनकर, लोकसभा प्रत्याशी लालगंज |
बुधवार को जारी सूची में उत्तर प्रदेश से हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुई सावित्री बाई फुले को बहराईच से टिकट दिया है। इसके अलावा मुरादाबाद से राज बब्बर, सुल्तानपुर से संजय सिंह, कानपुर से श्रीप्रकाश जायसवाल, मिर्जापुर से ललितेश पति त्रिपाठी, सीतापुर से श्रीमती कैसर जहां, फतेहपुर से राकेश सचान, प्रतापगढ़ से रत्ना सिंह सहित, खीरी से जफर अली नकवी, मिश्रिक से मंजरी राही, मोहनलालगंज से रमाशंकर भार्गव, संत कबीरनगरनगर से परवेज खान, बांसगांव से कुश सौरभ, आजमगढ़ के लालगंज सीट से पंकज मोहन सोनकर, रॉबर्टगंज से भगवती प्रसाद चौधरी को टिकट दिया गया है।


No comments