Breaking Reports

काफी मशीन ब्लास्ट होने से किशोरी सहित चार लोग घायल



आजमगढ़़ : पुरानी कोतवाली के पास गुरुवार को लगभग साढ़े 11 बजे काफी मशीन ब्लास्ट होने से किशोरी सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि एक युवक को सिर में गंभीर चोट आने पर शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
    पुरानी कोतवाली स्थित गुप्ता मेडिकल हाल के बगल के कटरे में रवि मोदनवाल पुत्र पुल्लू मोदनवाल की काफी हाउस है। लगभग साढ़े 11 बजे ग्राहकों के आने पर रवि अपने दोस्त शनि को दुकान पर बैठा कर सामान लेने चला गया था। इस बीच अचानक अत्यधिक गैस से काफी मशीन ब्लास्ट कर गई। तेज धमाके के साथ मशीन के उपकरण टूट कर बिखर गए। काफी पीने के लिए खड़े एलवल मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय संजय मणि त्रिपाठी पुत्र आरएन त्रिपाठी, अंबेडकर नगर जिले के राजेसुल्तानपुर निवासी 18 वर्षीय अतुल मौर्य पुत्र दिनेश मौर्य और दुकानदार रवि की मौसेरी बहन 13 वर्षीया खुशी पुत्री संतोष और फराशटोला निवासी दुकानदार को दोस्त 19 वर्षीय शनि पुत्र हरिलाल घायल हो गये। धमाके की आवाज सुनते ही आस-पास के दुकानदार दौड़ पड़े।
   सूचना मिलने पहुंचे नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्रा ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि सिर में गंभीर रूप से चोट लगने पर शनि निषाद को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।  

No comments