Breaking Reports

अलग-अलग थानों से फरार आरोपी गिरफ्तार



आजमगढ़ : जिले के अलग-अलग थानों की पुलिस ने बलात्कार के फरार आरोपी सहित अन्य मामलों में छह वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। 
  महराजगंज थानाध्यक्ष विकास चन्द्र पाण्डेय  मय हमराहियान द्वारा आज मंगलवार को 1 नफर वारण्टी सुभाष सेठ पुत्र रामसूरत सेठ साकिन सरदहां बाजार उसके दुकान सरदहां बाजार से गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय भेजा गया।

   थाना गम्भीरपुर प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार पाण्डेय मय हमराहियान द्वारा अमिलिया गांव में मंगलवार को दोपहर में छापा मारकर बलात्कार में आरोपी वांछित अभियुक्त ओमप्रकाश उर्फ संजय पुत्र रामधनी को घर से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। 

  तरवां थानाध्यक्ष सै0 हुसैन मन्तजर व उ0नि0 रमेश पाण्डेय मय हमराहियान द्वारा 02 नफर बाल अपचारी वारण्टी विशाल व योगेश पुत्रगण रामलाल ग्राम मौलानीपुर को गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किशोर बोर्ड भेजा गया।
  
    रानी की सराय संजय कुमार सिंह मय हमराहियान द्वारा 02 नफर वाँछित अभियुक्त श्रीकान्त सिंह पुत्र श्रीराम सिंह व आशीष सिंह पुत्र इंदल सिंह निवासी ग्राम अन्धौरी को चेक पोस्ट तिराहा रानी की सराय से गिरफ्तार किया गया।

   थाना मेहनगर प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता व उ0नि0 गिरजेश प्रताप सिंह मय हमराहियान द्वारा बरामदगी 02 किग्रा नजायज गांजा के साथ अभियुक्त राजकरन चौहान पुत्र अमरजीत चौहान ग्राम इलमापुर थाना-मेहनगर को चेकिंग के दौरान गुरेहथा नहर पुलिया चौकी क्षेत्र सिंहपुर  से गिरफ्तार कर, थाना स्थानीय पर   मु0अ0सं0 32/19 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर, चालान मा0 न्यायालय भेजा गया।

   थाना निजामाबाद उ0नि0 जवाहर लाल मय हमराहियान द्वारा 01 नफर वारण्टी तिलेश्वर पुत्र सतनु सा0 सराय सैफ को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

   थाना-निजामाबाद  हे0का0 अनिल कुमार मिश्रा व हे0का0 अरविन्द यादव द्वारा बरामदगी नजायज शराब  के साथ अभियुक्त बल्लीकेवट पुत्र पिरतु केवत सा0 तहबरपुर थाना तहबरपुर को एक जरकीन में 10 लीटर देशी शराब नजायज के साथ अभियुक्त को थाना स्थानीय पर मुकदमा पजींकृत कर सेन्टरवा मोड़ कस्बा निजामाबाद से गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय भेजा गया।

  थाना मुबारकपुर  उ0नि0 कौशल कुमार पाठक हमराहियान द्वारा 01 नफर वारण्टी राज कुमार जायसवाल पुत्र पारस नाथ जायसवाल सा0 रोडवेज मुबारकपुर को रोडवेज मुबारकपुर से गिरफ्तार किया गया।

No comments