अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय चैंपियनशिप अमृतसर से मेडल जीतकर जनपद आगमन पर सूरज का हुआ जोरदार स्वागत
आजमगढ़ : गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर में 19 से 22 मार्च तक आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप-2019 में आज़मगढ़ के सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने लखनऊ विश्वविद्यालय की तरफ से इंडोर फाइट व बीच फाइट इवेंट में 90-95 किलो भार वर्ग में प्रतिभाग किया था, जिसमें जोरदार प्रदर्शन करते हुए बीच फाइट इवेंट में रजत पदक व इंडोर फाइट इवेंट में कांस्य पदक जीतकर लखनऊ विश्वविद्यालय सहित पूरे प्रदेश व आज़मगढ़ जिले का मान बढ़ाया।
आज़मगढ़ आगमन पर पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ आज़मगढ़ के पारितोष राय के नेतृत्व में खेल प्रेमियों व खिलाड़ियों ने आज़मगढ़ रोडवेज पर सूरज प्रकाश श्रीवास्तव का माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर किया जोरदार स्वागत।
सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि जनपदवासियों के शुभकामनाएं , माता-पिता व गुरुजी के आर्शीवाद से
मैं रजत व कांस्य पदक जीतने में सफल रहा।
मेरा लक्ष्य है कि आगे अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर और एशियन गेम्स में देश की तरफ से खेलते हुए मेडल जीतकर लाऊँ। पेंचक सिलाट बहुत ही लोकप्रिय मार्शल आर्ट्स खेल है तथा ओलम्पिक गेम्स के डेमोस्ट्रेशन स्पोर्ट्स ,एशियन गेम्स में भी यह खेल शामिल हैं, सभी को मार्शल आर्ट्स जरूर सीखना चाहिए इसमें खिलाड़ियों को अपार संभावनाएं हैं।
पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पारितोष राय ने कहा कि सूरज प्रकाश श्रीवास्तव की इस उपलब्धि पर आज पूरा जनपद गौरवान्वित है, बिना किसी सरकारी सुविधा के व अच्छी व्यवस्था के संघर्ष कर अपनी मेहनत से इस मुकाम को हासिल करना बहुत ही सराहनीय है। आज़मगढ़ के खेल जगत से जुड़े युवाओं को सूरज से प्रेरणा लेकर आज़मगढ़ का नाम रोशन करने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए।
इस मौके पर स्वाभिमान मंच के रजनीश श्रीवास्तव,मयंक श्रीवास्तव, समर प्रताप सिंह धीरज, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, राघवेंद्र प्रताप सिंह बंटी, आयुष अग्रवाल, शुभम तिवारी, विकास सिंह, शिवम तिवारी, ज्ञानेन्द्र चौहान, अमन श्रीवास्तव, कुशल सिंह गौतम, सूरज यादव, विशांत सिंह, आलोक यादव, अमृत राज यादव, अभिनव श्रीवास्तव,
अभिलोक राय, आदर्श श्रीवास्तव, सुनील चौहान, लकी सिंह, प्रद्युत सिंह सहित दर्जनों खेल प्रशंसक व पेंचक सिलाट खिलाड़ी मौजूद रहे।





No comments