अखिलेश यादव को अपने घर को कार्यालय बनाने का अॉफर देना बीजेपी नेता को पड़ा महंगा
आजमगढ़ : पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की आजमगढ़ संसदीय सीट से उम्मीदवार घोषित होने के बाद उन्हें अपने घर में कार्यालय खोलने का अॉफर देने वाले भाजपा के पूर्व प्रवक्ता आइपी सिंह को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय के निर्देशानुसार आइपी सिंह को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। वहीं, भाजपा के पूर्व प्रवक्ता को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने की जानकारी मिलते ही जिले की सियासत का पारा नामांकन प्रक्रिया के पूर्व ही चढ़ गया है।





No comments