Breaking Reports

मुंबई में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत



आजमगढ़ : तीन दिन पूर्व मुंबई में सड़क हादसे में दर्जी की मौत हो गई थी। सोमवार की दोपहर को उसका शव मुंबई से घर आया। घर पर शव के आते ही परिवार में कोहराम मच गया। 
  महराजगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी 21 वर्षीय रमेश प्रजापति पुत्र गोगा प्रजापति व महराजगंज कस्बा के मोहल्ला सुभाषचंद बोस नगर निवासी 25 वर्षीय खजांची कांदू पुत्र जयराम कांदू रोजी रोटी के लिए दोनों एक साथ मुंबई रहते थे। रमेश पेशे से कपड़े की सिलाई का काम करता था, जबकि खजांची एक रेडीमेड कपड़े की दुकान पर नौकरी करता है। आठ मार्च की रात को दोनों काम कर घर जा रहे थे तभी वाहन की चपेट में आ गए। इस सड़क हादसे में रमेश की मौत हो गई और खजांची गंभीर रूप से घायल हो गया। मौत की खबर मिलते पर परिवार के लोग दूसरे दिन मुंबई पहुंच गए। वे मुंबई से शव लेकर बाबतपुर एयरपोर्ट आए और वहां से एंबुलेस से शव लेकर सोमवार की दोपहर को घर पहुंचे। घर पर शव के पहुंचते ही परिजनों के चीख-पुकार से कोहराम मच गया। मृत रमेश छह भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। 

No comments