Breaking Reports

पुलिस और बदमाशों के बीच मुड़भेड़, एक सिपाही को लगी गोली


आज़मगढ़ : बरदह क्षेत्र के महुजा गांव में मंगलवार सुबह छह बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुड़भेड़ हो गई। इसमें दो बदमाशों को गोली लगी है, जबकि एक सिपाही घायल हो गया।

एसपी ग्रामीण एनपी सिंह ने बताया कि दीदारगंज थानाध्यक्ष मनोज सिंह मंगलवार की सुबह मार्टीनगंज बाजार स्थित बैरियर पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार तीन बदमाशों को आते देख उन्हें रुकने का इशारा किया। रुकने की बजाय तीनों बदमाश ठेकमा की ओर भागने लगे। दीदारगंज एसओ ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। कंट्रोल रूम की सूचना पर बरदह थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय ने घेराबंदी की। मौजा गांव के पास पुलिस की घेराबंदी देख तीनों बदमाश फायरिंग करने लगे। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए, जबकि बदमाशों की ओर से चलाई गई गोली से सिपाही दिनेश सोनकर भी जख्मी हो गये। घायल बदमाशों को पुलिस ने स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज करने के बाद रेफर कर दिया। घायलावस्था में पकड़े गए दोनों बदमाशों में राजन यादव पुत्र विजय बहादुर यादव ग्राम भीरा बाजार व मनीष पाठक पुत्र तीर्थराज पाठक ग्राम दरियापुर बसही थाना बरदह के निवासी हैं। दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित है। फरार बदमाश शैलेंद्र प्रताप यादव उर्फ एसपी यादव पुत्र हरिश्चंद यादव ग्राम कटक्का थाना सरपतहा जिला जौनपुर का निवासी है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने जौनपुर के खुटहन क्षेत्र में 13 मार्च को सराफा व्यवसायी से हुई लूटे गए सोने के दो हार, दो अंगूठी, एक बाइक, दो मोबाइल, 1500 रुपये, पिस्टल, तमंचा बरामद किया।


No comments