Breaking Reports

करेंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत



आजमगढ़ : कंधरापुर थाना क्षेत्र में रविवार की शाम को करेंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
    कंधरापुर थाना क्षेत्र के जोकहरा तितवां गांव निवासी 32 वर्षीय शिवचरन पुत्र पांचू के घर के सामने से बिजली का तार गया है। शिवचरन रविवार की देर शाम को कपड़ा धुलने के बाद उसको सुखाने के लिए घर के बाहर बंधे लोहे के तार की अरगनी पर फैला रहा था। उसी दौरान करेंट की चपेट में आ जाने से वह झुलस गया। झुलसे हालत में उसे परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृत युवक के एक पुत्री हैं। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। 

No comments