साहब बीएसए कार्यालय में हो रहा भ्रष्टाचार, कराएं जांच- स्वाभिमान मंच
आजमगढ़ : बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में ई-टेंडर में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में स्वाभिमान मंच ने मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन दिया।
स्वाभिमान मंच उ०प्र० के अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्वाभिमान मंच के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य विकास अधिकारी आज़मगढ़ से मिलकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार से अवगत कराया व उचित कानूनी दंडात्मक कार्यवाही करने जाने का अनुरोध किया।
स्वाभिमान मंच उ०प्र० के अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों हेतु दैनिक खाद्य सामग्री व स्टेशनरी के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई थी। जिसमें कई फर्मों ने प्रतिभाग किया था किंतु संबंधित बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा अपने पसंदीदा व संबंधियों को लाभ पहुंचाने की गरज से अनियमितताए की जा रही है।
वित्तीय वर्ष 2018-19 में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में खाद्यान्न आपूर्ति हेतु स्वीकृत निविदा शर्तों के विपरीत धरोहर धनराशि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जमा नहीं कराई गई और उक्त का भुगतान भी लगातार किया जाता रहा भुगतान के समय भी धरोहर राशि नहीं काटी गई।
वित्तीय वर्ष 2018-19 में जिन फर्मों ने निविदा की प्रक्रिया में प्रतिभाग करने के पश्चात जिन फर्मों ने आपूर्ति करने से मना कर दिया तो उनकी अर्नेस्ट मनी फर्मों को वापस कर दी गई यह नियंमसंगत नही है यह घोर भ्रष्टाचार है।
वर्ष 2019-20 में गतिमान ई-टेंडरिंग प्रक्रिया हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बिना सेक्युरिटी मनी लिए , बिना काम पूरा किये हुए व समय पूरा किये ही अनुभव प्रमाण पत्र उन फर्मो को बांटा जा रहा है, बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय न जाने किस बात से संतुष्ट होकर यह कार्य कर रहें हैं।
पूर्व में भी किताबों से भरें कमरों की जांच में उच्चाधिकारियों द्वारा बिना शिकायतकर्ताओं द्वारा को सूचित किये जांच किया गया व बीएसए को क्लीनचिट दी गयी जबकि उच्चाधिकारियों से अनुरोध किया गया था को शिकायतकर्ताओ के सामने ही सील हुए कमरो को खोला जाए।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य विकास अधिकारी से जांच कर उचित कानूनी व दंडात्मक कार्यवाही करने का अनुरोध किया।
प्रतिनिधिमंडल में रजनीश कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, अजय यादव एडवोकेट, संतविजय राय एडवोकेट, बजरंग सिंह, करुण कांत राय, अमन श्रीवास्तव, विवेक राय, अरविंद राय, आरपी सरोज, सुजीत सिंह, आदित्य वर्मा उपस्थित रहें।


No comments