Breaking Reports

पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन



आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश आटो रिक्शा चालक समिति के तत्वावधान में 12 सूत्रीय मांगों को लेकर आटो चालकों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट भवन के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री व परिवहन मंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम व एसपी को सौंपा गया। संगठन के अध्यक्ष कृपाशंकर पाठक ने कहा कि 12 सूत्रीय मांगों को लेकर 18 फरवरी को हड़ताल किया गया था। इसके बाद भी हमारी मांगों पर विचार नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि 10 मार्च को डायल 100 की पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर आटो चालक परवेज आलम को मारा-पीटा तथा आटो का शीशा तोड़ दिया। इसके चलते आटो चालकों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन के साथ ही अन्य पड़ाव पर आटो चालकों से अवैध वसूली की जाती है। इसकी जांच कराकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए, अन्यथा की स्थिति में फिर से चक्का जाम व हड़ताल किया जाएगा। इस मौके पर वीरेंद्र यादव, छोटेलाल, शाहिद अहमद, मुकेश, हलधर दुबे, राजेश चौबे, अरविद, अनिल, गोवर्धन आदि मौजूद थे।

No comments