Breaking Reports

आगलगी में झुलसे लोगों के इलाज के लिए दो-दो लाख की सहायता, डीएम ने दिया मजिस्ट्रेट जाँच के आदेश




आजमगढ़ : शहर कोतवाली क्षेत्र के मुकेरीगंज मोहल्ले में रविवार को पटाखे की दुकान व गोदाम में हुए अगलगी व विस्फोट की घटना के मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने  मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिये। साथ ही अगलगी की घटना में झुलसे लोगों के इलाज के लिए तत्काल रेड क्रास सोसाइटी की ओर से दो-दो लाख रुपये का सहायता प्रदान करने का आदेश दिया।
 जिलाधिकारी ने कहा कि मुकेरीगंज मोहल्ले में हुई घटना में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि चौदह लोग गंभीर रूप से झुलसे हुए हैं। इस घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच के लिए एडीएम वित्त/राजस्व गुरु प्रसाद गुप्त को जांच अधिकारी नामित किया गया है। पंद्रह दिन के अंदर जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 


   जिलाधिकारी ने कहा कि अब हुई जांच में पाया गया कि मुकेरीगंज निवासी शंभू गुप्त समेत तीन लोगों के नाम से आतिशबाजी का लाइसेंस है, जबकि सतिराम व उनके भाई अवैध रूप से अपने मकान के एक कमरे में गोदाम बनाकर पटाखा रखे हुए थे। जांच में उनके घर से बोरे में भरकर रखे अनार व फुलझड़ी मिले हैं, जो जला नहीं था। प्रथमदृष्टया इस मामले में दोषी पाए गए सतिराम गुप्त व
 विजय उर्फ खिलाड़ी गुप्त के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि इस घटना में आग से झुलसे लोगों को बचाने का प्रथम दायित्व जिला प्रशासन का है, इसलिए इस घटना में झुलसे 14 लोगों के इलाज के लिए रेडक्रास सोसायटी से दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।


No comments