Breaking Reports

अवैध शराब व तमंचा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार




आजमगढ़ : दो अलग थानों की पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। एक आरोपी पवईं थाना क्षेत्र से अवैध शराब के साथ, वहीं दूसरा आरोपी रौनापार थाना क्षेत्र से अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार किया गया है।

थाना-पवई
         मुखबिर की सूचना पर उ0नि0 सुनील कुमार सरोज मय हमराह थाना पवई द्वारा अवैध शराब की 300 शीशी के साथ अभि0 राजमन पुत्र स्व0 लालता निवासी गोखवल थाना पवई को गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 40/19 धारा 60 आबकारी अधि0 पंजीकृत किया गया।


थाना-रौनापार
 रविवार को मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष दिनेश पाठक व उ0नि0 कमल कान्त वर्मा मय हमराह थाना रौनापार द्वारा अवैध 01 अदद देशी तमंचा 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ सोनू यादव पुत्र गोविन्द यादव निवासी चेरा कटघरा थाना महाराजगंज को गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 40/19 धारा धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज गया।


No comments