Breaking Reports

तीन बाइक के साथ किशोर गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार



आजमगढ़ : मेंहनगर थाने की पुलिस ने गश्त के दौरान एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की तीन बाइक बरामद किया। 
  मेंहनगर थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर श्रीकृष्ण कुमार गुप्त अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ मंगलवार की देर शाम को जयनगर चौराहा के समीप वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान चोरी की बाइक पर सवार होकर आ रहे एक किशोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की बाइक व मास्टर चाबी बरामद किया। पकड़े गए किशोर ने पूछताछ में बताया कि मेंहनगर थाना क्षेत्र के देवकली गांव निवासी लकी सिंह पुत्र संजय सिंह वाहन चोर गिरोह का सरगना है। उक्त किशोर की निशानदेही पर पुलिस ने जब लकी सिंह के घर पर छापा मारा तो उसके घर से भी चोरी की दो बाइक बरामद हुई। लकी पुलिस की पकड़ से फरार बताया गया है। पकड़ा गया किशोर तरवां थाना क्षेत्र के जमीरपुर गांव का निवासी बताया गया है।

   एसपी सिटी का कहना है कि बरामद की गई बाइकों में एक बाइक वाराणसी जिले के कैंट स्टेशन से चुराई गई थी। इस चोरी के संबंध में वाराणसी जीआरपी थाना में मुकदमा दर्ज है। दूसरी बाइक मऊ जिले के चिरैयाकोट व तीसरी बाइक गाजीपुर जिले से चुराई गई है।

No comments