Breaking Reports

कापी खरीदने गई छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार



आजमगढ़ : महराजगंज थाना क्षेत्र में दुकान पर कापी खरीदने गई आठ साल की छात्रा को नौकर ने जबरन दुकान के अंदर खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने देर रात में मुकदमा दर्ज किया।
      महरागंज कस्बे के एक मोहल्ले की आठ वर्षीय छात्रा मंगलवार की दोपहर लगभग 12 बजे पड़ोस की दुकान पर कापी, कलम खरीदने के लिए गई थी। दुकान पर मौजूद अकेले नौकर ने छात्रा को सामान देने के बहाने दुकान के अंदर लेकर चला गया और उसके साथ दरिंदगी की कोशिश करने लगा। छात्रा के शोर मचाते ही नौकर दुकान से निकल कर भाग गया। घर पहुंचकर छात्रा ने अपनी मां से नौकर की हरकत को बताया। इस पर मां बेटी को लेकर महराजगंज थाने पहुंची और तहरीर दी। मंगलवार की देर रात पुलिस ने आरोपी नौकर के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने बुधवार की भोर में महराजगंज नया चौक के पास से मिश्रपुर चांदपुर गांव निवासी नौकर अबरार उर्फ टेलर को गिरफ्तार कर लिया।

No comments