Breaking Reports

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एसडीएम ने दी भावविनी विदाई



आजमगढ़ : सदर तहसील से सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारियों का विदाई सम्मान समारोह शुक्रवार को तहसील सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें सेवानिवृत्त हो चुके राजेन्द्र सिंह, मुसाफिर यादव, सूबेदार यादव, राजेन्द्र शुक्ला, हरनरायन सिंह, अवधेश लाल को एसडीएम सदर पंकज कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार पवन कुमार सिंह ने माला पहना कर विदाई दी। इस दौरान सभी राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विदाई समारोह को सत्येन्द्र मिश्रा, सुनील चौधरी, अवधेश लाल, मुसाफिर, हरिहर, सुनील यादव, अमित पांडेय आदि मौजूद रहे।

No comments