Breaking Reports

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार, दूषित वातावरण में रहने को मजबूर




आज़मगढ़ : महराजगंज नगर पंचायत के लोहियानगर के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई कि महराजगंज-बिलरियागंज मार्ग पर बिना परमिशन के बकरा, मछली व मूर्गा काटा जाता है। उसके अवशेषों को वहा की सड़को पर फेंक दिया जाता है, जिससे अगल-बगल रहने वाले व राहगीरों का दुर्गन्ध से बुरा हाल हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त स्थान से 500 मीटर पर मंदिर, 50 मीटर पर डाक घर व 100 मीटर की दूरी पर विद्यालय स्थित है। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में संबन्धित कर्मचारियों व अधिकारियों से कई बार शिकायत की गयी है लेकिन इस जनसमस्या पर अभी तक कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि मांस के अवशेष खुले में फेंके जाने से गांववासियों को संक्रमण व जानलेवा बीमारियों से आये दिन सामना करना पड़ता है। मजबूर होकर दूषित वातावरण में रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है।
इस दौरान काशी नाथ पाठक, हरेन्द्र मौर्य, दयाराम, नीतिन जायसवाल, दीपक मौर्य, मु0 नसीम, विजय, हरिश्चन्द्र सोनकर, ओमप्रकाश, अनूप सोनकर समेत अनेकों ग्रामीण मौजूद रहे।



No comments