Breaking Reports

पूर्व जिलाध्यक्ष पर एनएसए लगाने की सुनवाई पूरी




आजमगढ़ : आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी (एआईएमआईएम) के पूर्व जिलाध्यक्ष पर एनएसए लगाने के लिए 20 जनवरी को एसपी द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने अपनी संस्तुति दे दी थी। डीएम की रिपोर्ट पर शासन की तरफ से भी हरी झंडी मिल गई। मंगलवार को इस मामले में लखनऊ में एनएसए के एडवाइजरी बोर्ड के समक्ष एसपी सिटी कमलेश बहादुर ने अपना पक्ष रखा। 
   सरामयीर थाना क्षेत्र के कोरौली गांव निवासी कलीम जामई एआईएमआईएम का पूर्व जिलाध्यक्ष है। कलीम जामई सरायमीर थाना फूंकने, लूटपाट करने और धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में काफी दिनों से जेल में निरुद्ध है। कलीम जामई को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। 20 फरवरी को उसे जेल से बाहर निकलना था। इससे पहले ही पुलिस उनके विरुद्ध एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र भेजा। जिस पर डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने स्वीकृति प्रदान कर दी और कलीम जामई जेल से बाहर नहीं निकल सका। कलीम जामई पर एनएसए लगाने के बाद जिला प्रशासन द्वारा स्वीकृति के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी गई थी। जिस पर सरकार ने हरी झंडी दे दी। मंगलवार को इस मामले की सुनवाई एनएसए एडवाइजरी बोर्ड के समक्ष हुई। एसपी सिटी ने बताया कि जजों के समक्ष पुलिस की तरफ से पक्ष रख दिया गया है। अब बोर्ड का निर्णय आने का इंतजार किया जा रहा।

No comments