Breaking Reports

अखिलेश यादव का आजमगढ़ से चुनाव लड़ना लगभग तय



आजमगढ़ : सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का गढ़ आजमगढ़ की सदर लोकसभा सीट छोड़ने और मैनपुरी से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने के फैसले के बाद से ही जिले में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने की चर्चा होने लगी। अब चुनाव की तिथि घोषित होते ही यह चर्चा जोरों पर है कि मुलायम सिंह यादव की विरासत संभालने वाले अखिलेश यादव ही उनके क्षेत्र से ही चुनाव लड़ें। जिले के सपा कार्यकर्ता अखिलेश यादव से आजमगढ़ के सदर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की अपील कर रहे है। वहीं जिले के बड़े सपा नेताओं ने भी लोगों की बात का समर्थन किया है। 


 समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अखिलेश यादव को आजमगढ़ से चुनाव लड़ने की मांग कर रहे हैं। वहीं पार्टी के नेताओं का भी कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से चुनाव लड़ने के लिए निवेदन किया गया है। सम्भावत: वह आजमगढ़ जिले से ही चुनाव लड़ेंगे। 
  कार्यकर्ताओं का कहना है कि जनपद में जो भी विकास हुआ हैं, वह सपा की सरकार में ही हुआ हैं। अन्य किसी भी पार्टी ने जिले में कोई विकास का कार्य नहीं किया है। इस लिए लोग दिल से चाहते हैं कि अखिलेश यादव चुनाव लड़े और जनपद का विकास करें।
  अगर पूर्वी उत्तर प्रदेश से अखिलेश यादव चुनाव लड़ते हैं, तो उनके आने से वहां की कई पड़ोसी सीटों पर भी सपा को फायदा मिल सकता है। यही मुख्य वजह है कि अखिलेश आजमगढ़ से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं।
 जिले में यादव, मुसलमान और दलित की आबादी ज्यादा है। जिसका बसपा के साथ गठबंधन के बाद सपा की जीत का रास्ता साफ नजर आ रहा है।

No comments