किराना गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
आजमगढ़ : मेंहनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात को किराना की गोदाम में भीषण आग लग गई। जिससे गोदाम में रखा तीन लाख का सामान जलकर खाक हो गया।
मेंहनगर कस्बा के वार्ड नंबर नौ शास्त्री नगर निवासी राजेश मोदनवाल पुत्र प्यारेलाल की खुटवा चक खुटवा गांव के घनी आबादी के बीच देवेंद्र के मकान में किराने की गोदाम है। देवेंद्र के मकान से सटे ही दूसरे मकान में शास्त्री नगर निवासी विवेक जायसवाल पुत्र बंधू जायसवाल ने गैस गोदाम बना रखा है। इसी गैस गोदाम से वह गैस रीफिलिग का धंधा करता है। मंगलवार की रात को लगभग 11 बजे राजेश के किराने की गोदाम में रहस्यमय परिस्थिति में भीषण आग लग गई। अगलगी की सूचना पाकर अग्निशमन दल के साथ ही मेंहनगर थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार गुप्त, एसडीएम मेंहनगर रावेंद्र सिंह, सीओ लालगंज अजय कुमार भी मौके पर पहुंच गए। बगल में गैस गोदाम में गैस सिलेंडर रखे जाने की जानकारी जब पुलिस व अधिकारियों को हुई तो वे किसी बड़े हादसे की आशंका से सहम गए। अग्निशमन दल के कर्मियों ने एक घंटे बाद आग पर काबू पा लिया। अगलगी की घटना में किराना गोदाम में रखे 10 बोरा चीनी, 10 बोरा दाल, 10 टिन सरसों का तेल, पांच बोरा मैदा, 50 पेटी पारले बिस्कुट, पांच बोरा सूजी समेत अन्य सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित व्यापारी ने इस घटना में तीन लाख की क्षति होना बताया है।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर गैस गोदाम में आग पकड़ा होता तो स्थिति काफी भयावह होती। आग बुझने के बाद पुलिस ने गैस गोदाम में अवैध रूप से रखा दो बड़ा भरा गैस सिलेंडर, 24 खाली बड़ा गैस सिलेंडर, पांच-पांच किलो के 35 छोटा गैस सिलेंडर, नौ रिफिलेटर 40 रेग्युलेटर बरामद कर उसे अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने गैस गोदाम के व्यापारी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

No comments