Breaking Reports

शादी के लिए दबाव बनाने पर प्रेमी ने विवाहिता की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार




आजमगढ़ : कन्धरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम जोलहापुर निवासी बीते मंगलवार की सुबह लगभग 04.30 बजे शान्ति देवी पत्नी श्री प्रकाश यादव की अरहर के खेत में हत्या कर दी गयी थी। मृतका के भाई सन्तोष यादव पुत्र रामचन्द्र यादव निवासी ग्राम भितरी, थाना कप्तानगंज द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 41/2019 धारा 302/201 भादवि बनाम बइस्तवाह जेठानी अनीता पत्नी रामआसरे व आशीष पुत्र रामआसरे व गाँव का लालबहादुर (गोलू उर्फ बीरबहादुर का भाई) पुत्र दयाराम निवासीगण ग्राम जोलहापुर के विरूद्ध पंजीकृत कराया गया था। 


  घटनास्थल पर पहुँच कर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कन्धरापुर अंशुमान यदुवंशी को घटना के अनावरण के लिये निर्देश दिये थे, जिस पर सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर व उनकी टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को अभियुक्त गोलू उर्फ बीरबहादुर यादव पुत्र दयाराम यादव निवासी ग्राम जोलहापुर को गिरफ्तार कर लिया गया। विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि लगभग पिछले डेढ़ वर्ष से मृतका का अवैध सम्बन्ध अभियुक्त गोलू यादव से था। मृतका शान्ति देवी अभियुक्त गोलू यादव से शादी करना चाहती थी। जबकि गोलू उससे शादी नही करना चाहता था। अभियुक्त गोलू यादव के लाख समझाने पर भी मृतका मानने को तैयार नही थी। गोलू शान्ति देवी से अपना पीछा छुड़ाने के लिये अरहर के खेत मिलने के लिए बुलाया और मौका पाकर अरहर के खेत में ही शान्ति देवी के सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल कुल्हाड़ी भी अभियुक्त की निशादेही पर बरामद कर लिया गया है।


No comments