Breaking Reports

महिला ने आग लगाकर की आत्महत्या




आजमगढ़ : मेंहनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात को आग से झुलस कर महिला की मौत हो गई। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
    तरवां थाना क्षेत्र के सिंहपुर कुदियार गांव निवासी झिनकू राम की पुत्री 42 वर्षीय गुड्डी देवी की शादी नई गांव निवासी चंद्रदेव राम के साथ हुई थी। गुड्डी के चार पुत्र व एक पुत्री हैं। गुड्डी का पति मजदूरी करता है। गुरुवार की रात लगभग आठ बजे गुड्डी घर में चूल्हे पर भोजन बना रही थी। किसी बात को लेकर पति से विवाद हुआ। इस बीच गुड्डी देवी ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। चीख-पुकार सुन पड़ोसी सहित पति जब तक  दरवाजा तोड़ कर उसे बचाता, तब तक वह  गंभीर रूप से झुलस गई थी। आग से गंभीर रूप से झुलसी महिला को परिवार के लोग उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मौत की खबर पाकर मायका पक्ष के लोग भी जिला अस्पताल आ गए। इस संबंध में थाने पर न तो किसी ने सूचना ही दी और न ही किसी ने तहरीर ही दी है।   



No comments