घर के बाहर खड़ी तीन गाड़ियां जलकर राख
आजमगढ़ : सरायमीर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की भोर में लगभग तीन बजे शरारती तत्वों ने घर के बगल में खड़ी तीन गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।
सरायमीर थाना क्षेत्र के नंदाव गांव निवासी सद्दाम पुत्र सरफराज ने घर के बाहर रोज की तरह ट्रैक्टर, इनोवा, जिप्सी गाड़ी खड़ी थी। साथ ही पानी चलाने वाला इंजन व कृषि सामग्री भी रखी गई थी। भोर में लगभग तीन बजे किसी ने आग लगा दिया। आग लगने पर खिड़की से धुआं घर में पहुंचने पर परिजनों की नींद खुली और देख कर अवाक रह गए। बगल में लगे समरसेबुल से परिजनों ने किसी तरह आग पर काबू पाया गया। तीनों गाड़ी जल कर राख हो गई। इस संबंध में सद्दाम ने सरायमीर थाना में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।




No comments