शौच के लिए गई किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई की
आजमगढ़ : मुबारकपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह शौच के लिए घर से निकली किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। ग्रामीणों ने आरोपित युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार मुबारकपुर क्षेत्र की निवासी 14 वर्षीय किशोरी शुक्रवार की सुबह घर से सिवान में शौच के लिए गई थी। उसी दौरान गांव का एक युवक आया और पकड़ कर उसे गन्ने के खेत में ले गया। वहां दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर ग्रामीण पहुँच गए। ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़ कर उसकी धुनाई की। उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर सीओ सदर मोहम्मद अकमल, मुबारकपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्र मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पीड़िता के साथ ही ग्रामीणों से पूछताछ कर बयान दर्ज किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पकड़े गए आरोपित युवक नितेश गोंड पुत्र लालचंद गोंड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया।

No comments